न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:03 AM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बुधवार को भाजपा ने झालावाड़ में बंद का आह्वान किया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय जैन कार्यकर्ताओं के साथ बाजार बंद करवा रहे थे, इसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनको इस प्रकार रोका गया तो वो दुकानों में आग लगा देंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस से झड़प के बाद संजय जैन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई है। बता दें कि प्रशासन की तरफ से जिले में धारा 144 लागू कर रखी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता रैली के रूप में शहर में दुकानें बंद करवा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।
वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से दुकानें बंद करवा रहे थे लेकिन पुलिस ने अपनी मनमानी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।