12:55 PM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result 2022 : दो साल बाद हुई परीक्षा एग्जाम
राजस्थान बोर्ड की ओर से सत्र 2019-20 और 2020-21 में दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा नहीं आयोजित की गई थी। सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। ऐसे दो सालों बाद बोर्ड ने परीक्षा ली है।
12:28 PM, 08-Jun-2022
RBSE Result 2022: रोल नंबर तैयार रखें
राजस्थान बोर्ड कुछ ही मिनटों में 8वीं क्लास के रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र अपना रोल नंबर लेकर तैयार रहे हैं। इसकी मदद से ही परिणाम को चेक किया जा सकेगा।
12:19 PM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result Declare Live: इन बातों का रखें ध्यान
छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के बाद मार्कशीट पर सभी जानकारी को क्रॉस-चेक करें। छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, अंक, विषय का नाम आदि अच्छे से चेक कर लें। किसी भी त्रुटि पर बोर्ड से संपर्क करें।
12:15 PM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result 2022 : ऐसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम को छात्र आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकेंगे। परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र अपनी पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि का प्रयोग करें।
12:07 PM, 08-Jun-2022
RBSE 5th, 8th Result Live Updates: यहां चेक कर सकेंगे परिणाम
राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं का रिजल्ट छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकेंगे। छात्र वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
12:03 PM, 08-Jun-2022
RBSE 5th, 8th Result Live: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा
पांचवीं और आठवीं के परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 27 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। अगले कुछ दिनों ही दिनों में बच्चों को स्कूल से ऑरिजिनल मार्कशीट भी उपलब्ध हो जाएगी।
11:56 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th, 8th Result Live: इन छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
कक्षा 8वीं में किसी भी एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र को कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। वहीं जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होंगे उन्हें उसी कक्षा में रह कर दोबारा पूरे साल पढ़ाई करनी होगी।
11:51 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th, 8th Result: 8वीं में फेल होंगे छात्र
राजस्थान बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में कक्षा छात्रों को फेल करने का प्रावधान रखा गया है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
11:44 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result 2022: पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 5वीं के किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा।
11:42 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result 2022 : 12.15 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया है कि कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों एवं कक्षा-5 के 14.53 लाख परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया जायेगा। समस्त छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
11:34 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th, 8th Result 2022: परिणाम में देरी
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में देरी सामने आई है। परिणाम पहले सुबह 11 बजे जारी होने वाले थे। इसके बाद 11:30 बजे रिजल्ट की बात सामने आई। अब नतीजे दोपहर एक बजे जारी होंगे।
11:29 AM, 08-Jun-2022
RBSE Result: रिजल्ट जारी होने से पहले अहम अपडेट
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सूचना दी है कि 5वीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट एक्सेस की सुविधा को देखते हुए दिनांक: 8 जून को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक rajshaladarpan.nic.in पोर्टल पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी |
11:27 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result: 11.30 बजे एक्टिव होगा लिंक
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक 11.30 बजे एक्टिव होगा। इसके बाद से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
11:24 AM, 08-Jun-2022
RBSE 5th 8th Result: इन वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in एवं राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
11:18 AM, 08-Jun-2022
Rajasthan 5th, 8th Result 2022 : वेबसाइट डाउन हुई
राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in डाउन हो गई है। छात्र धीरज बनाए रखें उन्हें जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा।