ख़बर सुनें
विस्तार
जोधपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। फलोदी क्षेत्र में एक पंद्रह साल की किशोरी से रिश्ते में भाई लगने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को वारदात की जानकारी लगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फलोदी के एक गांव में किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले भाई ने पांच महीने पहले कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। वहीं लड़की ने अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी किसी को नहीं दी। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि डर के कारण उसने अपनी आपबीती किसी से नहीं कही। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर जोधपुर के उम्मेद अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने किशोरी का गर्भपात करने का डॉक्टरों से आग्रह किया है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनपत गुर्जर की टीम भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल, इस मामले में दुष्कर्म का मामला अभी तक परिजनों ने दर्ज नहीं करवाया है।