दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देवेंद्र यादव देव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। आप में शुरुवाती दौर से काम कर रहे युवा नेता और तेज तर्रार प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव को राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है।
नियुक्ति के बाद देवेंद्र यादव देव ने बताया की राजस्थान में 70% आबादी युवाओं की हैं। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से युवा लगातार परेशान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में भी युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लाखों पद खाली हैं फिर भी भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी युवाओं की आवाज बनेगी, और राजस्थान की जनता को एक मजबूत विकल्प देगी।