पुलिस को जानकारी देते महिला के परिजन
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में एक महिला अपने खेत में पानी दे रही थी। उस समय उसे अचानक करंट लग गया। कुछ देर बाद उसका बेटा खेत पर पहुंचा तो उसकी मां उसे खेत में बेहोश मिली। उसे लेकर परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना भरतपुर जिले की उच्चैन थाना अंतर्गत जयचौली गांव की है। वर्षा मीणा (37) के खेतों में ज्वार और चरी की फसल हो रही थी। वर्षा शाम करीब 4 बजे खेत में पानी देने गई। पानी देते समय उसने फावड़ा से पानी का निकलने का रास्ता बनाने के लिए फावड़ा जमीन पर मारा तो विद्युत लाइन कतार कट गया, जिससे महिला को अचानक करंट लग गया और वह बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद वर्षा का बेटा सचिन खेत पर अपनी मां को ढूंढते हुए पहुंचा तो वहां वर्षा बेहोश मिली। उसने तुरंत पिता और अन्य परिजनों को बताया। सब दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे और उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वर्षा का शरीर करंट की वजह से कई जगह झुलस गया था। पुलिस आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पर वर्षा के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक महिला के दो बेटे और एक लड़की है और उसका पति किसान है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *